logo

रामपुरा में आज से रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू करेंगे शुभारंभ

रामपुरा - (मुकेश राठौर) नगर में लंबे समय बाद आयोजित हो रही रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। रामपुरा पीजी कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित होने वाली “रामपुरा प्रीमियर लीग” का शुभारंभ आज शाम विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है। देर रात तक चलने वाले मुकाबलों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई मजबूत टीमें भाग ले रही हैं, जिससे मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है। आज खेले जाने वाले उद्घाटन मैच में होटल पटेल श्री बैंसला और आतरीमाता 11 की टीम आमने-सामने होगी। मैच का समय शाम 6:30 बजे निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता स्थल पर आकर्षक रोशनी और दर्शकों के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। नगरवासियों का कहना है कि लंबे समय बाद रामपुरा में इस तरह की रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होने से खेल गतिविधियों को नया उत्साह मिलेगा और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्राप्त होगा।

Top