देशभर में हनुमान जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा गया। सुबह से ही देश के कोने-कोने में स्थित हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा था। बालाजी धाम बघाना, पंचमुखी बालाजी, ग्वालटोली बालाजी तक, हर जगह 'जय श्री राम' और 'जय बजरंगबली' के जयकारे गूंज रहे थे। कलयुग के जाग्रत देवता माने जाने वाले हनुमान जी का आशीर्वाद लेने के लिए लोग लंबी कतारों में खड़े नजर आए। कई जगह विशाल भंडारे और सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया है। भक्तों का विश्वास है कि संकटमोचन की शरण में जाने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, इसी आस्था के साथ लोग फल, फूल और सिंदूर अर्पित कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी प्रशासन ने भीड़भाड़ वाले मंदिरों में पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें। बालाजी धाम बघाना में भी समिति द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जहां पर कई भक्तों ने प्रसाद लिया, हनुमान जयंती पर बालाजी धाम बघाना में करीब 15 वर्षों से भंडारा होता आ रहा हे, जहां मॉर्निंग वॉक बघाना द्वारा पिछले 5 सालों से निस्वार्थ भाव से सेवा दी जाती हे। मॉर्निंग वॉक बघाना के सभी सदस्य सुबह से ही तन मन से सेवा में लग गए थे, आपको बता दे कि ये सदस्य शहर के हर धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रियता से बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और आयोजनों को सफल बनाने में महती भूमिका निभाते हैं। समिति के जगदीश सोनी, चेतन लोढ़ा, राजू रज्जू अहीर, तेजपाल कुमावत, हेमंत कटारिया ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारा क्लब शुरू से ही शहरहित के हर कार्य चाहे धार्मिक हो या सामाजिक सब कार्यक्रमों में निस्वार्थ भाव से सहयोग करते हैं।