logo

डीकैन में उमड़ेगी आस्था श्री शनिदेव मंदिर में 16 मई को मनेगी भव्य शनिचरी अमावस्या, तेल अभिषेक, हवन और सुंदरकांड सहित होंगे कई धार्मिक आयोजन

डीकैन (संजय जैन) - नई आबादी स्थित श्री शनिदेव मंदिर पर न्यायीधीश भगवान श्री शनिदेव मंदिर पर शनिचरी अमावस्या पर आगामी 16 मई को अत्यंत हर्षोल्लास और बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। शनिचरी अमावस्या को लेकर मंदिर समिति और श्रद्धालुओं द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों और कार्यक्रमों का सिलसिला चलेगा। पूजन, अभिषेक और हवन का शुभ मुहूर्त शनिश्चरी अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार, 16 मई को प्रात: 9:00 बजे भगवान शनिदेव का विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रात: 10:30 बजे से भगवान का विशेष तेल अभिषेक प्रारंभ होगा। दोपहर में अभिजीत मुहूर्त के शुभ संयोग में भगवान शनिदेव एवं नवग्रह देवताओं के निमित्त भव्य हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसकी पूर्णाहुति के बाद महाआरती संपन्न होगी। भजन-कीर्तन और अन्नकूट महाप्रसाद दोपहर के सत्र में महिला मंडल द्वारा सुमधुर भजनों और कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं, शाम 4:00 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल अन्नकूट महाप्रसाद (भंडारे) का वितरण किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसादी वितरण में सपरिवार पधार कर प्रसाद पावन करे। शाम को सुंदरकांड और भव्य भजन संध्या संध्याकाल में विशेष महाआरती उतारी जाएगी। इसके बाद रात्रि 8:00 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा, जिसके तुरंत बाद भव्य भजन संध्या शुरू होगी। भजन संध्या में स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों द्वारा भगवान शनिदेव की महिमा का गुणगान किया जाएगा, जो देर रात तक चलेगा। धर्मलाभ लेने की अपील श्री शनिदेव मंदिर समिति एवं डीकैन नगर के समस्त भक्तों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालु भाई-बहनों और धर्मप्रेमियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पधारकर सभी धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हों और न्यायाधीश भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य लाभ कमाएं।

Top