शामगढ़ - शामगढ़ के समस्त गोभक्तों, नागरिकों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, सभी राजनीतिक संगठनों, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, गौ सेवा से जुड़े संगठनों,समस्त मंदिरों के पुजारीगण,संचालक गण एवं ट्रस्टीगण,समस्त गौशालाओं की संचालक मंडल, समस्त व्यायाम शालाओं,अखाड़ा के प्रतिनिधिगण,समस्त विद्यालयों के प्राचार्य,शिक्षक एवं अभिभावक गण,समस्त सनातन समाजों के महिला मंडल एवं युवा मंडल, समस्त व्यापारिक संगठनो के पदाधिकारीगण,प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों, शासकीय एवं अशासकीय क्षेत्र में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों, युवा शक्ति एवं मातृशक्ति से सादर अनुरोध है कि पूज्य संतों के सानिध्य में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” की आवश्यक बैठक आयोजित की जा रही है।* *बैठक का विवरण* दिनांक: 14अप्रैल 2026, मंगलवार समय: शाम 7:00 बजे स्थान: पंचमुखी हनुमान मन्दिर कृषि उपज मंडी शामगढ़ ==========---------======== *इस बैठक में गौ सेवा, गौ सुरक्षा एवं गौ सम्मान को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने हेतु सामूहिक संकल्प एवं प्रचार-प्रसार की रूपरेखा तैयार की जाएगी।* *गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत पूरे देश में चलाए जा रहे इस अभियान को शामगढ़ में प्रभावी रूप से संचालित करने हेतु आप सभी की उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है।* *अतः आप सभी से विनम्र निवेदन है कि इस सूचना को ही आमंत्रण मानकर समय पर उपस्थित होकर अपने विचार एवं सहयोग प्रदान करें।* -:निवेदक:- गौ सम्मान आह्वान अभियान , शामगढ जिला मंदसौर, मध्यप्रदेश