नीमच। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नीमच सिटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 108 किलो अवैध डोडाचूरा (सीपीएस) बरामद कर राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में करीब 25 लाख 36 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 जून 2026 को भरभड़िया फंटा स्थित चित्तौड़गढ़ फोरलेन रोड पर मुखबिर सूचना के आधार पर नीमच सिटी पुलिस ने नाकाबंदी की। इस दौरान RJ 54 GA 0720 नंबर की पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन में रखे प्याज के कट्टों के बीच छिपाए गए 6 काले कट्टों में भरा 108 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया—
???? सुखराम पिता हरचन्द्र (28 वर्ष) निवासी बुडकिया, थाना भोपालगढ़, जिला जोधपुर (राजस्थान)
???? श्रवणराम पिता मेघाराम (27 वर्ष) निवासी मेलावास, थाना करवर, जिला जोधपुर (राजस्थान)
क्या-क्या हुआ जब्त?
✅ 108 किलो अवैध डोडाचूरा (कीमत लगभग ₹16.20 लाख)
✅ पिकअप वाहन (कीमत लगभग ₹9 लाख)
✅ मोटोरोला मोबाइल फोन (₹10 हजार)
✅ 1200 किलो प्याज (₹6 हजार)
✅ कुल मशरूका कीमत लगभग ₹25.36 लाख
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से डोडाचूरा के स्रोत और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है।
नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
नीमच सिटी पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। थाना प्रभारी विजय सागरिया सहित पूरी पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।