logo

जाट क्षेत्र के तुमड़िया में दिनदहाड़े 2 नाबालिग बालिकाओं का अपहरण

जाट - (सत्यनारायण सुथार)​नीमच जिले के रतनगढ़ थाना अंतर्गत आने वाली जाट चौकी के तुमड़िया ग्राम से शुक्रवार को दो नाबालिग बालिकाओं के अपहरण की घटना सामने आई है।सफेद रंग की ईको कार सवार युवकों ने दो बालिकाओं को जबरन गाड़ी में बिठा लिया।हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता और बहादुरी के चलते न केवल बालिकाओं को सकुशल छुड़ा लिया गया,बल्कि तीन मे से दो अपहरणकर्ताओं को भी पकड़ लिया गया। *​क्या है पूरा मामला?*​मिली जानकारी के अनुसार तुमड़िया ग्राम की 8 और 13 वर्षीय दो नाबालिग बालिकाएं गांव के पास ही स्थित जयराम धाकड़ के खेत के समीप अपने खेत से आते वक्त मेन रोड से गुजर रही थीं।तभी एक सफेद ईको कार क्रमांक MP 44 ZB 5881 वहां रुकी और उसमे सवार युवकों ने दोनों बालिकाओं को जबरन गाड़ी में खींच लिया। कार के भीतर से एक अन्य बालिका की चप्पल और कांच पर लगाने के गत्ते भी पड़े हुए दिखाई दिए हैं,जो अन्य किसी घटना की भी पुष्टि कर रहे हैं। *​ग्रामीणों की सजगता 25 किमी तक किया पीछा*​बालिकाओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास ही मौजूद ग्रामीण भेरूलाल जटिया और प्रहलाद बैरागी ने तत्परता दिखाई।उन्होंने तुरंत अपनी बाइक से कार का पीछा शुरू किया। लगभग 2 किलोमीटर दूर ग्रामीणों ने अपनी बाइक को कार के आगे लगाकर उसे रुकवाने का प्रयास किया। आरोपियों ने भागने की फिराक में बाइक को टक्कर मारी और उसे दूर तक घसीटा,लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी।​आरोपी बिजेपुर, दौलतपुरा, पालछा और चडोल होते हुए भाग रहे थे।सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने आगे की ओर घेराबंदी की और लगभग 25 किलोमीटर दूर आटा सरोदा के पास ट्रैक्टर को सड़क पर आड़ा लगाकर कार को मजबूरन रुकवा लिया। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद 3 में से 2 आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।जबकि एक आरोपी चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। *​आरोपी भी नाबालिग,पुलिस की कार्रवाई जारी* ​हैरत की बात यह है। कि जहां पीड़ित बालिकाएं नाबालिग हैं, वहीं प्राथमिक जानकारी में अपहरण करने वाले तीनों युवक भी नाबालिग ही बताए जा रहे हैं।जिसमें से गाड़ी मालिक सहित 1 युवक सरवानिया मसानी एवं 1 युवक खोर का बताया जा रहा है।ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को पहले जाट पुलिस चौकी और फिर रतनगढ़ थाने के सुपुर्द किया। *​ग्रामीणों की मांग- सख्त कार्रवाई हो* ​पीड़ित बालिकाओं के परिजन और बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण रतनगढ़ थाने पर जमा हो गए। परिजनों ने मांग की है। कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। साथ ही, फरार तीसरे आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। ​समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम थाने पर परिजनों के बयान दर्ज करने और प्रकरण पंजीबद्ध करने की कानूनी कार्यवाही में जुटी हुई थी।

Top