जावी - नीमच जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कमल सरोवर की नगरी के नाम विख्यात नगरी जावी के जावी - सरवानिया महाराज मार्ग पर स्थित दीन दुखियों के शरण स्थल ऐतिहासिक श्री गुर्जरखेड़ा धाम पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उक्त संदर्भ में जानकारी देते हुए श्री गुर्जरखेड़ा धाम मंदिर समिति सर्वेसर्वा द्वय शंकरलाल रावत, बाबूलाल राठौर, अध्यक्ष शांतिलाल खाती, उपाध्यक्ष ईश्वर सेन, कोषाध्यक्ष घनश्याम लोहार पंडाजी, सह कोषाध्यक्ष दीनू शर्मा, सेवादार समिति अध्यक्ष राकेश लोहार, उपाध्यक्ष द्वय कारूलाल खाती, शौकीन लोहार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15 फरवरी, रविवार को प्रातः से ही मंदिर पर महोत्सव प्रारंभ होगा। सर्वप्रथम मंदिर पर विराजमान देवों का श्रृंगार, पूजन अर्चन होगा तत्पश्चात महाआरती होगी। आरती के पश्चात नाथों के नाथ श्री अघोरी नाथ पंडाजी घनश्याम लोहार के तन में पधारेंगे और 41 कुएं, बावड़ियों के संग्रहित जल के 16 मिट्टी कलश से स्नान लेंगे और मिट्टी कलश को अपने सीने पर फोड़ेंगे। ततपश्चात श्री अगोरी नाथ बाघम्बरी धारण कर मन्दिर की परिक्रमा कर धधकते अंगारों की वृहद चूल में निकलेंगे ततपश्चात अन्य देवता, सेवादार एवं भक्तजन, माताएं बहिनें चूल में निकलेंगे। आयोजन के समापन पर खिचड़ी की महाप्रसादी का वितरण होगा। श्री गुर्जरखेड़ा धाम मंदिर समिति एवं सेवादार समिति पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अंचल के समस्त भक्तजनों, माताओं, बहिनों से अनुरोध किया है कि अधिकाधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेवें और अपने जीवन को धन्य करें।