logo

_बाजारपुरा मन्दिर मे हर्षोल्लास के साथ की गईं महादेव परिवार सहित बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा_*

नौरोजाबाद - जिले के नौरोजाबाद स्थित बाजारपूरा मंदिर परिसर में भगवान महादेव परिवार तथा बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा बड़े ही भक्ति भाव से की गईं, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत बाजारपूरा स्थित मंदिर से भगवान भोलेनाथ परिवार तथा बजरंगबली की मुतियों की गाजे बाजे एवं आतिशबाजी के साथ शोभा यात्रा निकाल क़र की गईं,यह शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते पुनः मंदिर पहुंची, जहाँ पर यात्रा का समापन किया गया, तत्पश्चात वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मंदिर मे भगवान भोलेनाथ एवं उनके परिवार, तथा बजरंगबली भगवान की प्राण समिति के द्वारा कराई गईं, गौरतलब है मंदिर समिति के द्वारा अभी हाल ही मे मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था, उक्त प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे मुख्य रूप से लल्लू लाल गुप्ता, नारायण सिंह, महेश छतवानी, मोहित जगवानी, मोनू सिंह, राजेश लालवानी, घनश्याम लालवानी, तुलसी मोटवानी, डॉ गौतम, पवन सोनी सहित सैकड़ो धर्म प्रेमी महिलाए एवं पुरुष मौजूद रहे|

Top