logo

मेवाड़ प्रान्त कि धार्मिक नगरी सिंगोली में संयम कि और बढ रहे दीक्षार्थी कि निकाली गई भव्य बिन्दोरी।

सिंगोली:- मेवाड़ प्रान्त कि धार्मिक नगरी सिंगोली में बघेरवाल दिगंबर जैन समाज मेवाड़ प्रान्त के जिनधर्म नगरी झांतला निवासी पण्डित श्री लादुलाल जैन (धानोत्या) कि भव्य गोद भराई बिन्दोरी यात्रा 23 फरवरी सोमवार को निकाली गई प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 26 फरवरी 2026 को वात्सल्य वारिधि पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के कल कमलों से भव्य जैनैश्वरी दीक्षा पदमपुरा राजस्थान में होने जा रही है इस अवसर पर मेवाड़ प्रान्त के विभिन्न नगरों व कस्बों मे दीक्षार्थी कि गोद भराई व बिन्दोरी यात्रा निकाली जा रही है जिससे मेवाड़ प्रान्त में उत्साह का वातावरण बना हुआ है नगर में अणुव्रत से महाव्रत कि अग्रसर संयमी कि भव्य बिन्दोरी यात्रा निकाली गई जो पेट्रोल पंप से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर समापन हुई यात्रा के दोरान जगह जगह दीक्षार्थी कि समाजजनों द्वारा गोद भरी गई दीक्षार्थी श्री लादुलाल जैन की जैनेश्वरी दीक्षा होने जा रही है जैन धर्म में सांसारिक मोह माया का त्याग कर आत्म कल्याण कि और मोक्ष मार्ग को अपनाने का सर्वोच्च आध्यात्मिक संस्कार है यह दीक्षा 28 मूलगुणो का पालन अहिंसा अपरिग्रह और वैराग्य के माध्यम में आत्मा को शुद्ध करने तथा कर्मों के क्षय के लिए ली जाती है जो परम पद की प्राप्ति का प्रतीक है इस अवसर पर बडी संख्या में समाजजनो ने मन्दिर जी मे सामुहिक गोद भरी गई इस दौरान बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे

Top