logo

रतनगढ़ में मुस्लिम समाज ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया ईद उल फितर का त्यौहार ईदगाह परिसर पर सामूहिक नमाज अदा कर विश्व शांति एवं अमन चैन की दुआ मांगी,एक दूसरे को दी ईद की बधाई

रतनगढ़ - रतनगढ़ में रमजान माह की समाप्ति के पश्चात स्थानीय मुस्लिम समाज के द्वारा ईद उल फितर पर्व हर्षोउल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया।इस अवसर पर ईदगाह परिसर पर एकत्रित होकर सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई एवं विश्व शांति के संदेश के साथ ही देश प्रदेश में अमन, चैन,खुशहाली एवं भाईचारे की दुआ मांगी गई।सामूहिक नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।इस दौरान एक दिन पूर्व छोटी एवं बड़ी दोनों मस्जिदों को आकर्षक विद्युत की चकाचौंध रोशनी से सजाया संवारा गया।इस अवसर पर अंजुमन सदर मुबारक खान,नायब सदर सारिक खान, समीर खान,परवेज अब्बासी,जाफर हुसैन, अहमद खान,डॉ. सुब्बानी खान,अब्दुल रऊफ खान, फजलु रहमान खान,आजाद शाह,गुड्डूभाई अब्बासी, रुस्तम भाई सहित बड़ी संख्या में सभी समाज बंधु उपस्थित थे।

Top