logo

भक्ति और उत्साह के साथ श्री वीर बालाजी समिति की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन, जीतेश राठौर बने अध्यक्ष, सुनील राकेचा को सचिव की जिम्मेदारी

सरवानिया महाराज - क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली श्री वीर बालाजी समिति रावला चौक की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार 24 मार्च को पाटीदार नोहरा, वार्ड क्रमांक 6 में आयोजित की गई। प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार हनुमान जन्मोत्सव से पूर्व आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में समिति सदस्यों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को लेकर उत्साह और सक्रियता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर जीतेश राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष के रूप में शंकरलाल कहार एवं हरीश सिंह देवड़ा, कोषाध्यक्ष गोविंद पाटीदार, सचिव सुनील राकेचा तथा सह सचिव हेमंत शर्मा को नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों का सदस्यों ने स्वागत कर उन्हें बधाई दी। बैठक के दौरान पूर्व सचिव जसराज देवड़ा द्वारा पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसमें समिति द्वारा किए गए धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता हेमंत पुरोहित ने की, जिन्होंने संगठन की एकता और निरंतर सक्रियता पर जोर दिया। बैठक में आगामी हनुमान जन्मोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, आयोजन एवं मंदिर परिसर में आवश्यक नवीन कार्य कराने संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। सदस्यों ने आयोजन को और अधिक व्यवस्थित व सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। उपस्थित सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष अंतिम नागदा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और उनके योगदान को स्मरण किया। नवगठित कार्यकारिणी को सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। बैठक के समापन अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द के साथ स्नेहभोज में सहभागिता की।इस अवसर पर सुरेश राठौर, महेश पाटीदार, पूनमचंद कहार, भगतपाल, देवीलाल माली, राजेश पाटीदार, कुलदीप जैन, कारूलाल पाटीदार, राजेश सोनी, दिनेश राठौर, चंचल पाटीदार, विमल पाटीदार, राजेंद्र राणावत, विनोद प्रजापत, सुधीर पाटीदार, अर्जुन पाटीदार, विष्णु राठौर, मुकेश बाहेती, पीयूष सोनी, राजेश प्रजापत, राधेश्याम माली, पवन सोनी, दशरथ पाटीदार, पंकज धोबी, मनोज पाटीदार, भरत जाट सहित समिति के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

Top