logo

श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में पाती विसर्जन एवं छमाही भविष्यवाणी 27 मार्च को

जावी - नीमच जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कमल सरोवर की नगरी जावी के जावी - सरवानिया महाराज मार्ग पर स्थित दीन दुखियों के शरण स्थल श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां नवदुर्गा के आराधना पर्व चैत्र नवरात्री के पावन अवसर पर 27 मार्च, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से महानवमी के निमित्त आयोजन होगें ततपश्चात दोपहर 12:15 बजे पाती विसर्जन एवं छमाही भविष्यवाणी होगी। उक्त सन्दर्भ में जानकारी देते हुए श्री गुर्जरखेड़ा धाम मन्दिर प्रबंध समिति एवं सेवादार समिति सदस्यों ने बताया कि प्रातः से ही मन्दिर पर स्थापित देवों का श्रृंगार, वैदिक मंत्रोंपचार से पूजन, अर्चन, हवन, कन्या पूजन ओर महाआरती होगी। ततपश्चात पंडाजी घनश्याम लौहार के तन में श्री गुर्जरखेड़ा सरकार पधारेंगें और अन्य देवताओं के आह्वान के बाद मन्दिर की एक परिक्रमा कर जलकुंभ में पाती विसर्जन करेंगे एवं श्री गुर्जरखेड़ा सरकार पंडाजी घनश्याम लौहार के मुख से छमाही भविष्यवाणी करेंगे। श्री गुर्जरखेड़ा सरकार आगामी छमाह में घटित होने वाली घटना, दुर्घटना, व्यापार, व्यवसाय, कृषि, मौसम, बारिश एवं अन्य जनमानस से जुड़ें विषयों पर भविष्यवाणी करेंगे। उक्त जानकारी श्री गुर्जरखेड़ा धाम मन्दिर संरक्षक/प्रवक्ता दिलीप पाटीदार जावी ने दी।

Top