रामपुरा - (मुकेश राठौर) माननीय सांसद श्री सुधीर गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुरा द्वारा "सेवा दिवस" के रूप में विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत लेक व्यू गार्डन के सामने स्थित गौशाला में गौमाता को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर की गई। इसके पश्चात लेक व्यू गार्डन में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। तत्पश्चात नाका नंबर दो स्थित गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया तथा अंत में रामपुरा नगर बस्ती में जरूरतमंद परिवारों को सामग्री वितरित कर सेवा कार्य संपन्न किए गए। यह संपूर्ण कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर एवं सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़ के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने "गौ-सेवा, नर-सेवा ही नारायण सेवा है" का संदेश देते हुए समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।