logo

रतनगढ़ में जोरशोर से उठी एसबीआई बैंक की शाखा खोलने की मांग

*_नगर के प्रबुद्ध वर्ग व जागरूक नागरिकों द्वारा लगभग 2 हजार से अधिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन के साथ टप्पा तहसील कार्यालय में तहसीलदार बी.एल.डाबी को दिया ज्ञापन_* रतनगढ़ - (निर्मल मूंदड़ा) लगभग 10 हजार की आबादी वाला रतनगढ़ नगर जो राजनेताओ की आपसी खींचतान एवं हठधर्मिता व स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों की उदासीनता के चलते पूर्व में आने वाली कई मुलभुत सुविधाओं से पूरी तरह से वंचित हो गया है।चाहे वह रतनगढ़ को तहसील बनाने का मामला हो, चाहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन का चाहे टप्पा तहसील कार्यालय परिसर में लोक सेवा केंद्र खोलने का मामला हो,या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्स-रे मशीन, ईसीजी मशीन,ब्लड जांच मशीन, एम्बुलेंस व वर्षों से रिक्त पड़े महिला चिकित्सक के पद की पूर्ति का मामला हो, या शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पिछले एक दशक से भी अधिक समय से रिक्त पड़े प्राचार्य पद की नियुक्ति का मामला हो। सब कुछ स्थानीय लोगों की उदासीनता के चलते पूरी तरह से भगवान भरोसे चल रहा है। पिछले कई वर्षों से यहां एसबीआई बैंक की ब्रांच की कमी महसूस की जाती रही है। कई बार मौखिक रूप से जागरूक लोगों ने मांग भी की लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। वर्तमान में एसबीआई बैंक के रतनगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में लगभग 3 से 4 हजार खाते मौजूद है। जिसमें विशेष रूप से सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारीयो व स्कूली छात्र छात्राओं व व्यापारीयों के खाते प्रमुखता से हैं। जिनको अपने आर्थिक लेनदेन सहित अन्य कार्यों के लिए एसबीआई बैंक की सिंगोली एवं झांतला शाखाऐ में जाना पड़ता है।जिससे कई बार अधिक समय लगने के साथ ही आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। नगर की हर प्रकार की जन समस्याओं को उठाकर उन्हें हल करने का प्रयास करने वाले रतनगढ नगर समस्या एवं सुझाव व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एसबीआई बैंक की ब्रांच रतनगढ़ में खोलने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाने की पहल रतनगढ़ में की गई। जिसमें लगभग 2000 से अधिक लोगों के हस्ताक्षर युक्त एक आवेदन बनाकर टप्पा तहसील कार्यालय रतनगढ़ में पदस्थ तहसीलदार बी.एल. डाबी को नगर के प्रबुद्ध व जागरूक नागरिकों के द्वारा ज्ञापन सोपा गया। इस अवसर पर इंजीनियर दिनेश सोलंकी, वरिष्ठ समाजसेवी राजेश लढा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व एडवोकेट ओमप्रकाश मूंदड़ा, डॉ.राजेश सोलंकी, युवा समाजसेवी प्रकाश व्यास, एडवोकेट दिलिप सिंह राजपूत, दुश्यन्त चारण, पत्रकार सुरेश साहू, प्रकाश माली, निर्मल मूंदड़ा सहित बड़ी संख्या में नगर के नागरिक उपस्थित रहे।

Top