नीमच - 20 मई 2026 बुधवार को शहर के 40 भारत माता चौराहे पर पक्षियों के लिए (जल-पात्र) सकोरे वितरण कार्यक्रम का आयोजन नीमच पुलिस अधीक्षक श्री राजेश जी व्यास की उपस्तिथि मे प्रारंभ किया गया । श्री व्यास ने सिर्फ औपचारिकता पूरी नहीं की बल्कि पात्र लेने वाले हर राहगीर लोगों को पात्र में नियमित रूप से पानी भरने और पक्षियों के पहुंच वाले उचित स्थान पर रखने को कहा , जो आपकी संवेदनशीलता दर्शाती है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जीवन कौशिक, दैनिक अवन्तिका ब्यूरो, नीमच एवं असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट जिलाध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर भीषण गर्मी के मौसम में जीव दया पक्षियों के लिए (जल-पात्र) सकोरे वितरण का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री व्यास ने अच्छे और पुनीत आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जी जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत जी हरित, वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक सुरेंद्र जी सेठी, बेनाडिक कपूर, संपादक पूर्व स्टेशन अधीक्षक महेश जी शर्मा, पूर्व राजस्व विभाग वीरेंद्र जी दुबे पत्रकार पुरुषोत्तम शर्मा, सत्येंद्र सक्सेना,मदन सिह धानका , रघुवीर बैरागी, भानपिया जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश जी मालवीय भी उपस्थित हूएl अंत में संयोजक रघुवीर बैरागी ने सभी का आभार व्यक्त कियाl