सरवानिया महाराज - पुलिस मुख्यायल भोपाल द्वारा मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चालाए जा रहे अभियोजन के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला नीमच श्री राजेश व्यास के निर्देशन में श्रीमती हेमलता अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, श्री हर्ष राठौर, अनु० अधिकारी पुलिस जावद के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के कुशल नेतृत्व में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज थाना जावद द्वारा थाना बिगोद जिला भीलवाडा राज० के मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण मे फरार वारंटी /आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की। माननीय विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट प्रकरण भीलवाडा राज० के प्रकरण कमांक 36/25 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित आरोपी रोशन पिता गब्बा जी बंजारा निवासी खेरखेडा थाना जावद जिला नीमच का काफी समय से वांछित चल रहा था। दिनांक 24.07. 26 को पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को प्राप्त मुखबीर सूचना पर उक्त फरार आरोपी रोशन बंजारा को पकडा जाकर थाना बिगोद जिला भीलवाडा राज० पुलिस को सूचना देकर प्रकरण में जारी वारंट के पालन में गिरफ्तार किया गया है। मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरणो में फरार आरोपियो की धरपकड हेतु लगातार प्रयास जारी है। नाम गिरफ्तार आरोपी- रोशन पिता गब्बा जी बंजारा, उम्र 32 साल निवासी खेरखेडा थाना जावद जिला नीमच उक्त उल्लेखनीय कार्य में निरी० मनोज सिंह जादौन था०प्र० जावद, चौकी सरवानिया महाराज के फोर्स आर0 358 विजय बहादुर, आर0 317 मनीष माली, आर0 580 नंदकिशोर व थाना बिगोद जिला भीलवाडा के प्र०आर० 682 प्रताप, आर० 710 सुंदरलाल की सराहनीय भुमिका रही।